दुर्ग

सगाई से देर रात लौट रही वैन हाईवा से टकराई,
17-Feb-2023 1:17 PM
सगाई से देर रात लौट रही वैन हाईवा से टकराई,

बाईक सवार भी अनियंत्रित हो भिड़े, चालक की मौत, 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 फरवरी।
बीती रात गाड़ाडीह से जामगांव आर की तरफ जाने वाली पाटन सडक़ मार्ग पर पोहा के पास सडक़ दुर्घटना में एक की मौत हो गई है तथा दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को रात में ही जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार वैन में सवार होकर जामुल के कुछ लोग सगाई के कार्यक्रम में गए थे। वापस आते समय वह सडक़ किनारे खड़ी हाईवा से वैन टकरा गई। हाईवा से टकराने के बाद वैन बीच सडक़ पर आ गई, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार वैन से टकरा गए। 
बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर है। वैन ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। वह स्टेरिंग में बुरी तरीके से फंस गया था, जिसे निकालने पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

वैन सवार शेष घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई है। ड्राइवर के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए सुबह भेज दिया गया है।

 


अन्य पोस्ट