दुर्ग
सेक्टर-9 में आग से 2 दर्जन से अधिक झोपडिय़ां खाक,
17-Feb-2023 1:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
3 दर्जन प्रभावित, विधायक और महापौर ने लिया जायजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 फरवरी। दुर्ग जिले के भिलाई नगर के हॉस्पिटल सेक्टर में आग से 25 से 30 झोपडिय़ां जल गईं। कुछ झोपड़ी है, जो पूरी तरक खाक हो गई है।
आग कैसे और क्यों लगी? इन कारणों की पड़ताल की जा रही है। अभी तक पुख्ता तौर पर पत नहीं चला है कि आग कैसे लगी? लेकिन इस आगजनी से इलाके के लोगों को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल कोई जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन लोगों के घर तबाह हो गए हैं।
खबर लगते ही मौके पर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, पार्षद सीजू एंथोनी, एकांश बंछोर मौके पर पहुंच गए हैं। राहत कार्य से लेकर जो भी जरूरी चीजें हो सकती है, वो पहुंचाने का काम शुरू हो गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे