दुर्ग

महाशिवरात्रि मेला व शिवमंदिर का शिलान्यास कल
16-Feb-2023 5:15 PM
महाशिवरात्रि मेला व शिवमंदिर का शिलान्यास कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 फरवरी
। ग्राम कोकड़ी में महाशिवरात्रि मेला व भव्य शिलान्यास शुक्रवार को सुबह 4.30 बजे से ग्राम पाऊवारा से बाबाधाम होते हुए कोकड़ी मेला स्थल तक गाजे बाजे के साथ शिवभक्त गण पैदल प्रात: स्नान के लिए 5.30 बजे कोकड़ी पहुंचेंगे। स्नान पश्चात शिव जल अभिषेक किया जायेगा, जिसकी तैयारी पूरी तरह हो चुकी है।

कार्यक्रम के मुख्यतिथि प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू  होंगे। अध्यक्षता  शालिनी यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग विशेष अतिथि नंदकुमार सेन, बालम चक्रधारी, केशव बंटी हरमुख, झमित गायकवाड, हर्ष साहू, डिकेंद्र हिरवानी, शशी सिंहा, राकेश हिरवानी ,बाल मुकुंद पारकर, रिवेंद्र यादव ,भारत चंद्राकर, प्रमिला रोशन सरपंच, पुष्पा साहू, सीएलचंद्राकर उपस्थित होंगे।
 


अन्य पोस्ट