दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 15 फरवरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुगदा में ताल 2023 संकुल स्तरीय सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें आमंत्रित अतिथियों प्रमोद चंद्राकर, जगत राम यादव, ओंकार मारकंडे, द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र में माल्यार्पण कर व पूजा अर्चना किया गया। छ. ग. राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
शास.प्राथमिक/पूर्व माध्य. एवं शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुगदा के बालक बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें छत्तीसगढ़ी पंथी, सुवा, कर्मा, ददरिया, उडिय़ा, बंगाली, मराठी गीत, नृत्य व सामाजिक एकता का संदेश देते हुए बच्चों ने नाटक भी प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा आधुनिक विज्ञान लैब प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम में मंच संचालन सी पी देवांगन ने किया। संस्था के प्राचार्य सोमेन कुंडू ने उपस्थित पालकों, अभिभावकों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने, छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए सफल बनाने का आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार आप सभी की सक्रिय सहभागिता और सहयोग की अपेक्षा है।
इस अवसर पर शाला के शिक्षक शिक्षिका व बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पालक उपस्थित रहे।