दुर्ग
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष
15-Feb-2023 6:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुम्हारी, 15 फरवरी। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर के वार्ड क्रमांक 19 खारुन ग्रीन्स में नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गई। पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने कहा कि विकास के लिए यह जरूरी है कि समाज के सभी वर्गों के लोग साथ आएं और अपना योगदान दें। उन्होंने घर घर जाकर लोगों से उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली और उन्हें शीघ्र दूर करने का आश्वासन भी दिया। इस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत लोक निर्माण प्रभारी मनहरण यादव, पार्षद ओम नारायण वर्मा, थनेश पटेल, जानकी ध्रुव, रीना साहू, कुमारी बाई निषाद, गीतांजली साहू, उमा शुक्ला, फुसनु कुर्रे एवं देवेंद्र साहू सहित तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे