दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 फरवरी। अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामले में खनिज महकमा वे सख्त रुख अपनाया है। महकमा की टीम जिले के अलग-अलग क्षेत्रों लगातार दबिश देकर जांच की कार्रवाई कर रही है।
जांच के दौरान अनेक जगहों पर अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामले सामने आए है। माह भर में ऐसे मामलों में 30 प्रकरण दर्ज किए गए है। इनमें 22 अवैध खनिज परिवहन, 7 अवैध खनिज उत्खनन एवं 1 अवैध खनिज भण्डारण के मामले शामिल इन मामलों में संबंधितों से कुल 11 लाख 22 हजार 400 रुपए जुर्माने के रूप में विभाग ने वसूली भी की है।
जिले के अनेक क्षेत्रों में लगातार अवैध रूप से मुरूम उत्खनन एवं परिवहन की शिकायतें मिल रही है। इनमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध मुरुम उत्खनन से संबंधित शिकायतें है। मामले में कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में माहकमा की टीम खनिज निरीक्षक भरत बंजारे के नेतृत्व में निरंतर दबिश देकर जांच की जा रही है।
इस दौरान टीम ने महकाखुर्द, ओखरा, बोड़ेगांव, नगपुरा, असोगा, अहेरी आदि जगहों पर अवैध खनिज उत्खनन करना पाया जहां अवैध रूप मुरूम का उत्खनन करना पाया वहीं अवैध मुरुम परिवहन के भी 8 प्रकरण दर्ज किए हैं।
इसी प्रकार जिले में एकमात्र रेत खदान चालू है इसकी वजह से अवैध रेत परिवहन की भी अक्सर शिकायत मिलती रहती है। इसकी वजह से रेत परिवहन कर रहे वाहनों की भी समय-समय पर जांच किए जा रहे है। जांच के दौरान 7 अवैध रेत परिवहन के मामले भी पकड़े गए है। वहीं अवैध रूप से चूना पत्थर परिवहन के मामले में भी 7 प्रकरण दर्ज किए गए है।