दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 फरवरी। हिंद सेना समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रतिनिधि पूर्व पार्षद संतोष महानंद एवं कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष एल्डरमैन संजय साहू के नेतृत्व में पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देकर क्षेत्रवासियों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां, नुक्कड़ सभाएं व अन्य देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व पार्षद प्रदेश महामंत्री संगीत सोरी, प्रदेश समन्वयक मिडिया विभाग एवं प्रदेश महामंत्री नरेश भोयर, पार्षद व प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र हरपाल, प्रदेश महामंत्री युवा ब्रिग्रेड अभिनव बघेल, डीकेश वर्मा, भीष्म साहू, गोंविद यादव, रोहित यादव, रवि सेन, दिवाकर सेन, इन्द्र कुमार पटेल, दानी निर्मलकर, ललित वर्मा, राजू निर्मलकर, दिलीप सिंह, मोनू, चंद्रभान सोनवानी, नेमीचंद साहू, नेतराम साहू, दिगंबर, भावेश, कुशल साहू, भोजू साहू, ओमप्रकाश पटेल, हिरामन पटेल, हरिप्रसाद साहू, जनक साहू, राकेश भोयर, भानु घृतलहरे, नितेश, बिसम्बर यादव, देवेंद्र कश्यप, राघवेंद्र सिंह, अमन सिसोदिया, दीनानाथ त्रिपाठी, अमर नायक, धीरज गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, अमन सोनवानी, बलवंत सिंह, महेश टंडन, रितेश साहू, हेमंत सिंह, अमित सिंह, दिनेश प्रताप, रवि माथुर, दीपक वर्मा, सुधीर महतो, अभिषेक वर्मा, सुरेश बौद्ध, मनोज साहू, नरेश विश्वकर्मा, दिनेश सिंह, दिलीप गुप्ता, रवि सिंगर, हेमंत विश्वास, दीप सेन, अमन मजूमदार, सुदीप पांडे, देवेंद्र तांडी सहित हिन्द सेना के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।