दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 फरवरी। स्वच्छ शहर सुंदर शहर के तहत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सडक़ किनारे पड़े कबाड़ वाहनों को निगम ने जीई रोड रायपुर नाका फिल्टर प्लांट के करीब और मालवीय नगर चौक जिला उद्योग केंद्र के आस पास तक चलाई गई। कार्रवाई के दौरान सडक़ किनारे रखे और पड़े हुए 42 कबाड़ गाडिय़ों ओर मोटर सायकिल को हटवाया गया।
इस संबंध में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि शहर के अधिकांश जगहों के मुख्य सडक़ों के किनारे गैरेज और वाहन मिस्त्री खराब वाहनों को रख दिये है जिससे सडक़ और नालियों की सफाई नहीं हो पा रही हैं ऐसे जगहों को चिन्हित किया गया है ।ऐसे सभी जगहों के खराब पड़ी वाहनों को हटाया जाए नहीं मानने पर जब्त भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सडक़ किनारे पड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा।
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान मंगलवार को जिला उद्योग केंद्र के सामने मालवीय चौक और फिल्टर प्लांट के करीब सडक़ किनारे कार्रवाई की गई।
आयुक्त ने वाहन मिस्त्री, गैरेज वालों तथा आम नागरिकों से अपील कर कहा है कि जिन कारणों से शहर गंदा दिखायी देता है ऐसे सामान को हटाकर सफाई करायी जा रही है। इस कड़ी में अब सडक़ किनारे एवं नाली के ऊपर रखें अपने कंडम वाहनों को तत्काल हटा लें अन्यथा नगर निगम की टीम कार्रवाई के दौरान जब्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसका आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।