दुर्ग

रेल्वे स्टेशन में शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज से वोरा ने लिया आशीर्वाद
15-Feb-2023 3:00 PM
रेल्वे स्टेशन में शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज से वोरा ने लिया आशीर्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 फरवरी।
दुर्ग जिले के ग्राम दमोदा में आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ में शामिल हुए जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज मंगलवार को ज मू तवी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

 इस दौरान दुर्ग रेल्वे स्टेशन में विधायक अरुण वोरा ने शंकराचार्य जी का स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान शंकराचार्य  ने श्री वोरा की उज्जवल भविष्य की कामना की। रेल्वे स्टेशन में शंकराचार्य के दर्शन के लिए लोगों की बड़ी सं या में भीड़ जुटी थी। श्री वोरा के अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी शंकराचार्य का स्वागत किया।

 


अन्य पोस्ट