दुर्ग

मेयर इन काउंसिल में शहरवासियों को मिली विकास कार्यों की सौगात
14-Feb-2023 4:24 PM
मेयर इन काउंसिल में शहरवासियों को मिली विकास कार्यों की सौगात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 फरवरी।
मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर धीरज बाकलीवाल के अध्यक्षता और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर की मौजूदगी में विकास कार्यो को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। सफाई व्यवस्थाओं के अलावा राजस्व की स्थित के साथ-साथ एमआईसी सदस्यों के साथ विभागीय अधिकारियों से चार्ज की गई।

शहीद चौक स्टेशन रोड दुर्ग खंडित प्रतिमाओं के स्थान पर नवीन प्रतिमा लगाने हेतु राशि 30 लाख की स्वीकृति के संबंध में विधायक,महापौर विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत दिया गया। इसके साथ ही अन्य विषयों का संकल्प पारित किया गया। महापौर निधि से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम उद्यान हेतु स्वीकृति प्राप्त, एवरग्रीन एसोसिएट्स वार्ड 51 सीसी रोड निर्माण, डोंगरे बिल्डकॉन वार्ड 29 सुलभ शौचालय सीसी रोड निर्माण, बाजार विभाग नवनिर्मित गंजमंडी शॉपिंग का प्लेक्स की छठवा निविदा 23 जनवरी 23 में दुकान का ऑफर दर प्राप्त हुआ। स्वास्थ्य विभाग नगर पालिक निगम क्षेत्र  शहर से निकलने वाले ठोस अपशिष्टो का निष्पादन हेतु पीपीपी मॉडल पर प्लांट की स्थापना किये जाने के संबंध में नगर निगम क्षेत्रांतर्गत प्रतिदिन लगभग 125 टन कचरा उत्पादित होता हैं। जिसके सुचारू रूप से निष्पादन की व्यवस्था नहीं होने के कारण कचरो का ढेर निरंतर बन रहा हैं।

नगर निगम के पुराने ट्रेचिंग ग्राउण्ड के लींगेसी वेस्ट निष्पादन का कार्य प्रगति पर हैंए जो मई 2023 तक समाप्त होने की संभावना हैं। लेकिन प्रतिदिन उत्पादित होने वाले कचरो ठोस अपशिष्टद्ध का आंशिक रूप से एसएलआरएम सेंटर के माध्यम से निष्पादन किया जा रहा हैं, परन्तु एसएलआरएम सेंटर के आसपास रहवासी क्षेत्र स्थापित हो जाने के कारण वतर्मान में स्थानीय नागरिकों से एसएल आरएम सेंटर हटाने की मांग निरंतर की जा रही हैं। साथ ही निगम क्षेत्र से उत्पादित होन वाले कचरे का निष्पादन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हथालन नियम 2016 के तहत् किया जाना आवश्यक हैं, ऐसी स्थिति में स्थायी रूप से कचरे का निष्पादन किये जाने हेतु नि नानुसार प्रस्ताव प्रस्तावित किया गया है।

15 वें वित्त आयोग प्रस्ताव पर मेयर इन काउंसिल की बैठक में शहरवासियों को मिली विकास कार्यो की सौगात जैसे कि सीमेंटीकरण, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य। राशि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत निगम दुर्ग राशि रुपये 1160.79 लाख प्राप्त हुआ है। इसके अलावा डब्लूएमएम एवं डामरीकरण कार्य नगर पालिक निगमए दुर्ग सीमा अंतर्गत न आने से भूति स्वामित्व ना होने के कारण उक्त डामरीकरण कार्य स्थल परिवर्तन कर वार्ड विद्या विहार कालोनी नहर रोड़ए स्टील कालोनी व प्रोफेसर कालोनी में कराये जाने की अनुशंसा की गईं हैं। विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

प्रकरण विचार व निर्णय हेतु प्रस्तुत हैं। ठगड़ा बांध के संचालन व संधारण हेतु मेयर इन काउंसिल की बैठक  4 जनवरी 2023 में पारित निर्णय क्रमांक.10 में शर्तों का अनुमोदन किया गया हैं।
 


अन्य पोस्ट