दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 फरवरी। कल शाम वंदेभारत एक्सप्रेस के सामने गाय आने एक गाय आ गई। गाय टकरा कर दूर छिटक गई, पर तेज आवाज की वजह से ट्रेन रोक चेक करने पर गाय के टकराने से सामने स्क्रेच आया है। पांच मिनट के भीतर ट्रेन को पुन: रवाना किया गया है।
गौरतलब हो कि वंदेभारत ट्रेन पर लगातार पथराव की घटनाओं के बाद सोमवार शाम को यह नई दुर्घटना हो गई। यह दुर्घटना दुर्ग से रायपुर के बीच चरोदा रेलवे स्टेशन के समीप हुई। रेलवे स्टॉफ ने चेक किया तो गाय की टक्कर से ट्रेन के इंजन में मामूली स्क्रैच आया था। इसके बाद उसे बिलासपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
दुर्ग आरपीएफ की ओसी पूर्णिमा राय ने बताया कि नागपुर से बिलासपुर को जाने वाली वंदेभारत में सीआरओ (कैटल रन ओवर) की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 20826 दुर्ग सोमवार शाम को रवाना हुई। वो जैसे ही शाम 5.35 बजे सिरसा गेट के पास पहुंची। किलोमीटर 850/24 पास एक गाय ट्रेन के सामने आ गई। 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन गाय से टकराई तो गाय दूर जा गिरी। इसके चलते ट्रेन 5 मिनट तक रुकी रही। रेलवे स्टॉफ ने तुरंत उसे चेक किया।
उन्होंने देखा कि उससे ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हआ। सामने इंजन में एक मामूली सा स्क्रैच आया है। इसके बाद ट्रेन को बिलासपुर के लिए रवाना कर दिया गया।