दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 फरवरी। भारती विवि में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा विश्व दलहन दिवस पर दलहन फसल की उपयोगिता तथा उसके महत्व को समझाने के लिए मेक क्रिएटिव पिक्चर फ्रॉम पल्सेस विषय पर छात्र-छात्राओं द्वारा कलाकृति प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्याथिर्यों में दलहन की उपयोगिता महत्व तथा एक टिकाऊ खाद्य उत्पादन के हिस्से के रूप में दालों में पोषण के साथ-साथ पर्यावरणीय लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने से था।
प्रतियोगिता का आरंभ वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. चांदनी अफसाना ने स्वागत भाषण देते हुए किया। उन्होंने बताया कि दालों में अन्य खाद्य फसलों की तुलना में कम पानी की आवश्यकता होती है तथा सूखे एवं जलवायु संबंधी आपदाओं का सामना करने में बेहतर सक्षम होते हैं, यह पानी की कमी वाले क्षेत्रों में किसानों को जीवन की बेहतर गुणवत्ता प्रदान करने में भी मदद करते हैं।
इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागीयों ने उत्साह एवं लगन के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. समन सिद्दीकी प्रभारी अल्पसं यक प्रकोष्ठ तथा डॉ. निशा गोस्वामी प्रभारी एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ शामिल थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान झमीरा राठिया, द्वितीय सेमेस्टर वनस्पति शास्त्र, द्वितीय स्थान गीतेश सिन्हा तथा लक्ष्मी साहू एमएससी द्वितीय सेमेस्टर वनस्पति शास्त्र तथा तृतीय स्थान पूनम एमएससी द्वितीय सेमेस्टर वनस्पति शास्त्र की छात्रा ने प्राप्त किया गया। विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर इनका उत्साहवर्धन किया गया। अंत में बिंदु बाला कोसरिया द्वारा धन्यवाद किया गया। इस प्रतियोगिता में वनस्पति शास्त्र विभाग के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित थे तथा प्रतियोगिता सुचारू रूप से संचालित करने में सभी ने अपना योगदान दिया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, कुलपति डॉ. एच के पाठक और कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।