दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा की शुरुआत
13-Feb-2023 6:48 PM
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा की शुरुआत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 13 फरवरी। प्रदेश सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, स्वेच्छाचारिता, जनता की मूलभूत समस्याओं के निराकरण में नाकामी, खराब कानून व्यवस्था, चोरी-लूट-डकैती-हत्या-बलात्कार जैसी बढ़ती अपराधिक घटनाएं, सडक़ दुर्घटनाएं, पट्टा वितरण पर रोक, पेयजल समस्या, भूमि अधिग्रहण मुआवजा में घालमेल, अवैध शराब बिक्री, नशा कारोबारियों को संरक्षण जैसे अनेकों जनविरोधी कृत्यों के खिलाफ भजपा जिला दुर्ग द्वारा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में जन आक्रोश पदयात्रा सोमवार 13 फरवरी से प्रारंभ हुई।

यह पदयात्रा उतई नगर पंचायत अंतर्गत डूमरडीह स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक कर प्रारंभ होगी। पदयात्रा डूमरडीह के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर उतई बस स्टैंड, मिलपारा, बाजार चौक, आशीष नगर, इंदिरा नगर, नेहरू नगर, आदर्शनगर, गांधी चौक, बाजार चौक,पाटनपुल, खदानपारा, हथखोजपारा के पश्चात ग्राम खोपली पहुंचेगी तदुपरांत ग्राम मचांदुर में पदयात्रा का समापन होगा।

जनाक्रोश पदयात्रा की जानकारी को लेकर उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते वर्मा और  उतई नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर ने कहा कि सर्वविदित है कि प्रदेश की सरकार जिसके अकुशल नेतृत्व के चलते आम जनमानस बहुत परेशान है। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित ढेरों जन समस्याओं को लेकर निकाली जा रही पदयात्रा में जनता से मुख्यमंत्री के नाम आवेदन भरवाए जाएगा और उन्हें जिले में आयोजित होने वाले प्रदेश एवं जिला स्तर पर आंदोलन हेतु आमंत्रित किया जायेगा साथ ही मोदी सरकार के लाभार्थियों से भेंट मुलाकात भी की जाएगी। पदयात्रा में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत उतई मंडल के समस्त भाजपा एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता निर्धारित समय पर सुबह 9 बजे शिव मंदिर प्रांगण डूमरडीह में एकत्र होंगे।

 पदयात्रा के संबंध में बैठक  दोपहर 3 बजे पटेल भोजनालय के छत पर स्थित सभागार में संपन्न हुई, जिसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,  उतई मण्डल प्रभारी  दिलीप साहू उपस्थित रहे एवं साथ ही जिला मंत्री  रोहित साहू, फत्तेलाल वर्मा, सोनू राजपूत, विमला कामड़े,  लता सोनवानी, सुनिता वर्मा, दिनेश्वरी देशमुख, दिनेश साहू, रुपनारायण शर्मा, सोहन रिगरी, चेतन साहू, गणेश ठाकुर, चंदू देवांगन, योगेश ठाकुर, आलोक साहू, संतोष सपहा, खूबी राम साहू, देवेंद्र भारती, नरेंद्र साहू, आशीष साहू, रूपेश पारख, लक्ष्मी नारायण साहू, आदि कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट