दुर्ग

विधायक अरुण वोरा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हुए शामिल सामाजिक एकता एवं धार्मिक सद्भावना प्रदेश की पहचान- वोरा
13-Feb-2023 5:01 PM
विधायक अरुण वोरा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हुए शामिल  सामाजिक एकता एवं धार्मिक सद्भावना प्रदेश की पहचान- वोरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 फरवरी।
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने रविवार को दुर्ग से मोहलाई तक विभिन्न समाज के कार्यक्रमों में शामिल हुए। 

जैन समाज द्वारा नवकार परिसर से जैन मंदिर तक अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने शिरकत की विधायक वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी रैली में शिरकत की एवं मुनियों के आशीष लेकर समाज के लोगों का अभिनंदन किया। 

पुलगांव वार्ड 55 में यादव समाज द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव, बोरसी वार्ड 52 में आयोजित त्रिदिवसीय कबीर सत्संग महोत्सव एवं मोहलाई में आयोजित देवांगन समाज के कार्यक्रम में भी वोरा शामिल हुए एवं लोगों से भेंट मुलाकात की। 
उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी, गौतम बुद्ध , गुरुनानक देव से लेकर संत कबीर, गुरु घासीदास, मिनी माता तक सभी पूजनीय संतों एवं मुनियों ने सामाजिक एकता एवं धार्मिक सद्भवना का संदेश समाज को देते हुए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाए का मार्ग दिखाया है। कबीर दास जी के दोहे आज भी प्रासंगिक हैं वहीं जैन समाज की त्याग तपस्या एवं कर्मठता अनुकरणीय है। वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरे देश मे एकता एवं समरसता की मिसाल है।

 


अन्य पोस्ट