दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 13 फरवरी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में टॉयलेट 2.0 कैम्पेन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जैसे लोगों में सार्वजनिक शौचालयों व सामुदायिक शौचालयों मे स्वछता के प्रति भागीदारी बढ़ाना क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक लिया जाना साथ ही शौचालय के उपयोग में आ रही स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय स्वास्थ्य, गरिमा, गोपनीयता और शिक्षा के लिए अति आवश्यक है।
स्वच्छ भारत मिशन ने सुरक्षित पहुंच प्रदान करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखना महत्वपूर्ण व्यवहारों को अपनाना और भी महत्वपूर्ण है।
सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों में सुधार पर जोर देने के साथ टॉयलेट 2.0 अभियान सुरक्षित स्वच्छता बनाए रखने का समग्र लक्ष्य है। इसके साथ ही दिक्कतों को सुधारना, शौचालयों में साबुन टावेल व विभिन्न आवश्यक रेट्रोफिटिंग के कार्य आदि प्रयास समर्थन व यूनिसेफ की सहायता से नगर पालिका परिषद कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर व मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुम्हारी के जितेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।