दुर्ग

रैशने आवास बुद्ध परिसर के पास बनेगा डोम शेड, 10 लाख की लागत से होगा निर्माण विधायक व महापौर हुए भूमिपूजन में शामिल
13-Feb-2023 4:26 PM
रैशने आवास बुद्ध परिसर के पास बनेगा डोम शेड, 10 लाख की लागत से होगा निर्माण विधायक व महापौर हुए भूमिपूजन में शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 फरवरी।
नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 5 कोसानगर रैश्ने आवास, बुद्ध विहार परिसर के समीप 10 लाख की लागत से डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। 

रविवार इसका विधिवत भूमि पूजन विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर व संदीप निरंकारी की उपस्थिति में मोहल्ले वासियों के माध्यम से किया गया। 

डोम शेड निर्माण हो जाने से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मोहल्ले वासियों को सहूलियत मिलेगी तथा अनेकों कार्यक्रम आदि करने में आसानी होगी। बारिश एवं कडक़ती धूप में भी आयोजन में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

भूमि पूजन के दौरान विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर तथा महापौर परिषद के सदस्य एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी संदीप निरंकारी और मोहल्ले वासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 

ज्ञात हो कि काफी दिनों से इसकी मांग की लोगो के द्वारा की जा रही थी जिसको देखते हुए स्थानीय पार्षद संदीप निरंकारी ने इसके लिए प्रयास करते हुए कार्य को महापौर नीरज पाल के चलते स्वीकृति दिलाई और भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया, कार्य पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही लोगों को सुविधा मिलना प्रारंभ हो जाएगा और विभिन्न आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान लोगों को मिल पाएगा।

 


अन्य पोस्ट