दुर्ग
दुर्ग, 12 फरवरी। दुर्ग शहर विधानसभा के नवनियुक्त प्रभारी एवं अविभाजित दुर्ग जिला भाजपा संगठन के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रीतम साहू के प्रथम आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय में उनके स्वागत पश्चात बैठक हुई, जिसमें विधानसभा में निवासरत प्रमुख पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों महामंत्रियों के साथ-साथ बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष विनायक नातू, अलका बाघमार, मंत्री आशीष निंमजे, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं डोंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी अजय तिवारी उपस्थित रहे।
मंचासीन अतिथियों द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत उपरांत समर्पण निधि के रूप में नमो ऐप के माध्यम से अपनी सहयोग राशि पार्टी फंड में समर्पित की।
बैठक में शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू ने कहा कि दुर्ग जिला संगठन और खासकर शहर विधानसभा मेरे लिए बिल्कुल भी अपरिचित नहीं है, पूर्व में मेरे जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में आप सभी के सहयोग से हमने पार्टी का झंडा लहराया था, अब वापस समय आ चुका है फिर से दुर्ग शहर विधानसभा में पार्टी की जीत तय करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा का झंडा लहराना है। पूरे छत्तीसगढ़ में लोगों की निगाहें दुर्ग विधानसभा पर है क्योंकि इस विधानसभा के अंतर्गत बड़े मंत्रियों का निवास स्थान है और दुर्ग हम जीते तो निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि मंडल के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री से अनुरोध है कि बूथ में गठित होने वाली सभी कमेटियों का गठन कर उसके सत्यापन में जुट जाएं और आगामी 15 फरवरी को होने वाले मोर आवास मोर अधिकार एवं नगर निगम दुर्ग की कुनीतियों को होने वाले विधायक निवास के घेराव में अधिक से अधिक संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता के साथ-साथ आम जनमानस की उपस्थिति हो। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राही इस आंदोलन का हिस्सा बड़ी संख्या में बने, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
आयोजित बैठक को जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि सौभाग्य का विषय है कि अनुभवी एवं संगठन के विभिन्न दायित्व का निर्वाह करने वाले नेता प्रीतम साहू विधानसभा प्रभारी के रूप में हमें प्राप्त हुए हैं, निश्चित ही उनका अनुभव हमें दुर्ग शहर विधानसभा में विजयश्री अवश्य दिलाएगा।
आयोजित बैठक का संचालन जिला मीडियाप्रभारी राजा महोबिया ने किया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू ने किया।
बैठक में प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मंडल सह प्रभारी एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पांडेय, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, दीपक चोपड़ा, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, मंडल महामंत्री देवनारायण चंद्राकर, विजय ताम्रकार, राहुल पंडित, राकेश यादव, बंटी चौहान, वरिष्ठ नेता प्रकाश साहू उपस्थित रहे।