दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 फरवरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ध्वनि एवं प्रकाश से सुसज्जित आठ दिवसीय शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला का आयोजन किया जा रहा है । महाशिवरात्रि महापर्व के आध्यात्मिक रहस्य को जन सामान्य को परिचित कराने यह विशेष आयोजन है।
आध्यात्मिक मेले का विशेष आकर्षण भारतवर्ष के बारह ज्योतिर्लिंगों का एक ही स्थान में दर्शन,45 फिट ऊंचा शिवलिंग,अनवरत अनोखा दुग्ध अभिषेक, आध्यात्मिक चित्र प्रदशर्नी,शिव व शंकर की चैतन्य झांकी,मूल्य आधारित खेल बच्चों के लिए ब्रह्माकुमारीज के बघेरा स्थित आनंद सरोवर के विषय में छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के बघेरा में स्थित आनंद सरोवर परिसर शहर के कोलाहल और भीड़. भाड़ से दूर बहुत ही मनोरम और अनूठा दशर्नीय स्थल है। यहां आने से ही मन को सुकून व दिल को आराम महसूस होता है।
यहां पर विशाल ऑडिटोरियम मेडिटेशन कक्षए सभा कक्ष आदि बने हुए हैं। प्रस्तुत आयोजन इसी आनंद सरोवर में आयोजित किया गया है जिसका समय प्रात: 7.30 से 11 तक एवं संध्या 5 से रात्रि 9 तक है परमपिता शिव से वरदान प्राप्त करने के लिए सभी सादर आमंत्रित है।