दुर्ग

साई महोत्सव की 8वीं वर्षगाँठ मनी
11-Feb-2023 9:49 PM
साई महोत्सव की 8वीं वर्षगाँठ मनी

धमधा, 11 फरवरी। तीन दर्शन मन्दिर में साई महोत्सव की 8वीं वर्षगाँठ मनाई गई। नगर के वार्ड 04 बनियापारा में स्थित वि_ल साई सेवा समिति धमधा के अध्यक्ष कल्याण सिंग चौहान के मार्गदर्शन में प्रत्येक वर्ष साई महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। चौहान जी शुरु से ही समाज कल्याण के विचार धारा वाले हैं । आठ फरवरी को नगर की सुख शान्ति के लिए साई रथ को भ्रमण कराया गया।  नौ फरवरी को वेदी पूजन एवं भंडारा के साथ सुर सम्राट धर्मेंद्र ताम्रकार द्वारा भजन-कीर्तन भी हुआ। कार्यक्रम में नगर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


अन्य पोस्ट