दुर्ग

रसमड़ा में लगी खाकी की चौपाल
11-Feb-2023 3:57 PM
रसमड़ा में लगी खाकी की चौपाल

ग्रामीणों ने कहा कानून और अधिकारों की बेहतर जानकारी मिली
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 फरवरी।
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू द्वारा कल रसमड़ा ग्राम पंचायत में खाकी की चौपाल लगाई गई। जिसमें अनेक ग्रामीण उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी समस्याओं व शिकायतों के संबंध में कैसे कानूनी मदद ली जाती है, इसकी जानकारी प्राप्त की। 

इस दौरान बच्चों को गुड टच बैड टच और उनकी मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में भी जानकारी दी गई। कई महिलाओं ने अपनी समस्याएं और बात रक्षा टीम के समक्ष रखी।

 महिलाओं एवं ग्रामीणों के द्वारा बहुत से कानूनों के बारे में जानने की जिज्ञासा जताई। उनको घरेलू हिंसा अधिनियम, टोनही प्रताडऩा अधिनियम, विभिन्न महिला संबंधी कानून एवं शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करना, डायल 112 की सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। 

ग्रामीणों ने भविष्य में आगे भी इस तरह की चौपाल गांव में लगाने की मांग करते हुए बताया कि इस चौपाल से सभी को कानूनी सलाह के साथ साथ अपने अधिकार की भी जानकारी दी गई जो कि सभी के लिए आवश्यक और अनुकरणीय रही। चौपाल में रक्षा टीम एवं चौकी अंजोरा का स्टाफ उपस्थित था।

 


अन्य पोस्ट