दुर्ग

हिन्द सेना का पुलवामा हमले की घटना के दिन 14 फरवरी को देश भर में विविध कार्यक्रम
10-Feb-2023 2:22 PM
हिन्द सेना का पुलवामा हमले की घटना के दिन 14 फरवरी को देश भर में विविध कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 फरवरी। 
हिन्द सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सदस्य केंद्रीय मंत्रालय भारत सरकार मंगेश वैद्य ने बताया कि देश भर में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस वर्ष भी पुलवामा हमला 14 फरवरी के दिन हुआ था और उसी दिन वेलेंटाइन डे भी था, पुलवामा हमले को ध्यान में रखते हुए 14 फरवरी को क्षेत्रवासियों में देशभक्ति का जज्बा जगाने विविध कार्यक्रम आयोजित करेंगे। पुलवामा हमले की घटना को ध्यान में रखते हुए संगठन ने ऐसा फैसला लिया है।

अध्यक्ष मंगेश वैद्य ने कहा कि आंतकवादियों ने 14 फरवरी के ही दिन हमारे राष्ट्र के रक्षक सीआरपीएफ जवानों की बस पर कायरतापूर्ण हमला किया था। जम्मू कश्मीर के पुलवामा के पास हुए इस बर्बर आंतकवादी हमले में 40 से भी अधिक वीर सपूत शहीद हो गए थे। इस विभत्स एवं घृणित हमले ने अनेक माताओं की गोद को सूनी कर दी थी, अनेक बहनों का सिंदूर मिटा दिया, कहीं बच्चों को अनाथ बना दिया तो कहीं घरों के चिराग बुझा दिए। वेलेंटाइन डे जैसी विदेशी संस्कृति से परे रहकर देश और देश के वीर जवानों तथा उनके परिवारों के प्रति प्रेम का इजहार दिल से करना चाहिए। 

इसलिए हिन्द सेना ने क्षेत्रवासियों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां, नुक्कड़ सभाएं व अन्य देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम 14 फरवरी को  सुबह से करने का फैसला किया है। श्री वैद्य ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

 


अन्य पोस्ट