दुर्ग

भारती विवि एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ का 3 दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम
10-Feb-2023 2:14 PM
भारती विवि एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ का 3 दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दुर्ग, 10 फरवरी।
भारती विवि, दुर्ग के एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ द्वारा तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बी.ए.एम.एस., फॉर्मेसी और नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग के विषय में जागरूक करना था तथा रैगिंग से संबंधित नियमों के बारे में बताना था। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. निशा गोस्वामी ने एंटी रैगिंग एक्ट के विषय को समझाया। उन्होंने कहा कि रैगिंग एक अपराध है। यदि कोई विद्यार्थी रैगिंग करता पाया जाता है तो उसे कागारावास हो सकती है या जुर्माना लगाया जा सकता है या वह कॉलेज से निकाला जा सकता है। परिणामस्वरूप उस विद्यार्थी का कॅरियर खराब हो सकता है। 

इस कार्यक्रम में डॉ. विक्रांत डोंगरे, एसोसिएट प्रोफेसर एवं जे. अमित, सहायक प्राध्यापक ने कहा कि एंटी रैगिंग एक्वायड्स एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ के ही भाग होते हैं तथा उनकी भूमिका कॉलेज, हॉस्टल, कैंटीन तथा बस में होने वाली रैगिंग गतिविधियों पर नजर रखने की तथा उसे रोकने की होती है। साथ ही इसकी सूचना एंटी रैगिंग के सदस्यों को समय रहते देनी पड़ती है। इस अवसर पर एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. अमेय भोसले, सहायक प्राध्यापक ने अपने संबोधिन में कहा कि सीनियर और जूनियर दोस्त होते हैं।  इस कार्यक्रम के आयोजन में भारती कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय सतपती,  भारती कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक डॉ. मानस रंजन होता और भारती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य लीली सनी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। 

इस कार्यक्रम के आयोजन में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. स्वाती पाण्डेय, एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ के सदस्य धनेश्वरी साहू, कृतिका साहू, सुचित्रा खत्री और डॉ. रेणु वर्मा ने सहयोग प्रदान किया।   यह कार्यक्रम भारती विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री सुशील चन्द्राकर, माननीय कुलपति डॉ. एच.के. पाठक और कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजन किया गया।

 


अन्य पोस्ट