दुर्ग
दुर्ग, 9 फरवरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 12 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिले में कुल 65 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है। जिनमें कुल 25302 प्रतिभागी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
परीक्षा आगामी 12 फरवरी को दो सत्रों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के संचालन एवं नियंत्रण हेतु डिप्टी कलेक्टर महेश सिंह राजपूत को नोडल अधिकारी एवं होमन लाल भोंसले, व्याख्याता को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु 22 प्रशासनिक अधिकारियों एवं 22 पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है।
दिव्यांग अभ्यर्थी सह लेखन हेतु 10 फरवरी तक कर सकते है आवेदन। दिव्यांग परीक्षार्थी जिन्हें सह लेखक की आवश्यकता है वे सह लेखक की अनुमति के लिये जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 32 में अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में फरवरी तक कार्यालयीन समय तक जमा कर सकते है।