दुर्ग

वंडरलैंड किड्स में धूमधाम से मना वार्षिक उत्सव
09-Feb-2023 2:23 PM
वंडरलैंड किड्स में धूमधाम से मना वार्षिक उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 फरवरी।
न्यू आदर्श नगर स्तिथ वंडरलैंड किड्स का आठवां वार्षिक उत्सव 4 फरवरी को चोपड़ा पैलेश में धूमधाम से मनाया गया। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकराचार्य विद्यालय हुडको के प्रिंसिपल अमिताभ दास थे। अध्यक्षता शंकराचार्य स्कूल की कोऑर्डिनेटर मनीषा दास ने की।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमिताभ दास ने दीप प्रज्वलित कर एवं माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की। स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित मुख्य अतिथि सहित अभिभावकों का मन मोह लिया। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की प्रिंसिपल शिखा सौंधी,  डारेक्टर आलोक सौंधी, टीचर्स अल्का ठाकरे, संगीता संकेती, पार्वती पाल, अनुराधा चतुर्वेदी, अक्षिता सौंधी, मनीषा प्रतिमा, काजल, रंजना, सोनल, सीमा एवं हेमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 


अन्य पोस्ट