दुर्ग

गांधी की पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा का आयोजन
31-Jan-2023 4:12 PM
गांधी की पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 जनवरी।
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के तत्वाधान में शिवाजी पार्क मैरिज पैलेस पोटिया दुर्ग में महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वधर्म समभाव व प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संयोजक गिरधर मढ़रिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है और उनके विचारों  की सार्थकता तभी है जब हमारे कार्यों में गांधी के विचार  परिलक्षित होने लगे।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश संयोजक दिनेश पटेल, मरार समाज के संरक्षक ब्रह्मदेव पटेल, क्रिश्चियन समाज से विचारक किशोर मसीह, मो. आरिफ खान ने विचार रखे।  अन्य सम्मानित सदस्य प्रदेश संयोजक रचनात्मक प्रकोष्ठ मनोज ठाकरे, पोटिया से डॉ. कामता प्रसाद साहू, भास्कर राव, जिला संयोजक कमल, सुषमा शर्मा, अनिल  केसरवानी, नोहर सिंह, गजेंद्र, सुनील, संतोष ठाकुर, ढाल सिंग  साहू, सुनील सभी ने अपने विचार रखते हुए इस बात पर जोर दिए कि गांधीजी के आदर्श,सत्य, अहिंसा, स्वच्छता को आत्मसात करें व पर्यावरण के लिए नीम, बरगद, पीपल जैसे वृक्षों का रोपण करें।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयोजक दिनेश पटेल किए।  साथ ही कार्यक्रम मेंअन्यान्य समाज के  सदस्य गण उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट