दुर्ग

ध्वजारोहण व प्रेरणास्रोत झाँकी 44 बच्चों को देशबंधु छात्रवृति सम्मान
29-Jan-2023 6:25 PM
ध्वजारोहण व प्रेरणास्रोत झाँकी 44 बच्चों को देशबंधु छात्रवृति सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमधा, 28 जनवरी। नगर में संचालित ऊँ साँई संस्कृत उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पहला सेशन 74 वीं वर्ष के गणतंत्रता दिवस समारोह सुबह 7.45 बजे वार्ड पार्षद सोनल अग्रवाल द्वारा सम्पन्न हुआ।

उन्होंने अपना विचार विद्यार्थियों के बीच शेयर किए वर्तमान सरकार के प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा का अधिकार सबको मिलना चाहिए, जिससे बच्चों में चैतन्य शक्ति का विकास होगा और यही बच्चे कल का भावी राष्ट्र्र निर्माता भी बनेगें।

संस्था का दूसरा सेशन जयघोष के साथ नगर भ्रमण में प्रेरणास्रोत  झांकी के हर मोहल्ले के नगरवासी होते हैं। झाँकी में विद्यालीन छात्र-छात्राओं द्वारा  सजीव रूप मेें डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम, पं. जवाहर लाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर के सजीव रूप का प्रदर्शन किया गया।

तीसरे सेशन के मुख्य अतिथि देशबंधु छात्रवृति प्रतिभा कोष रायपुर के अध्यक्ष शिव टावरी अपनी पत्नी के साथ एवं सचिव एस आर घाटगे द्वारा 44 गरीब तबके के बच्चों के शिक्षण के लिए कुल 26,400 रुपये वितरण किए,  जिसके लिए संस्था देशबंधु परिवार के टीम के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। इसी कड़ी  में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रमाणपत्र वितरण किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षण सेवा समिति धमधा के अध्यक्ष हुकुमचंद ताम्रकार, कल्याण चौहान, टोन्डरे,सन्तोष साहू, बुधारु यादव,चन्द्रप्रकाश टावरी, नीतू साहु (प्रधानाचार्य) गायत्री यादव, खेमचंद, पूजा ढीमर, कामनी मरकाम, साहू, रेणुका, एशवनी, रजनी, मधु साहू, धनेश्वरि, योग्यता साहू, दुलेश्वर प्रसाद साहू, पण्डित देवेन्द्र प्रसाद शर्मा, राजकुमारी, सिप्तिमा, पूजा अग्रवाल एवं  विद्यार्थियों के पालक की उपस्थिति रही है।


अन्य पोस्ट