दुर्ग

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
20-Jan-2023 4:05 PM
 छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी। स्कूल जाने निकली किशोरी के साथ मोहल्ले के आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ किया। 
पीडि़ता की शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 

पुलिस के मुताबिक, 18 जनवरी को किशोरी अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली हुई थी। उसी दौरान मोहल्ले का ही आरोपी राजकुमार निराले (22) ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर छेड़छाड़ की।
 इसके बाद पीडि़ता घर आकर अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। 

पीडि़ता ने परिजनों के साथ जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी मुकेश सोरी, एएसआई शशिकांत साहू,प्रधान आरक्षक जितेंद्र कुशवाहा, आरक्षक नरेश यादव, बालमुकुंद साहू, शशि भूषण की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

 


अन्य पोस्ट