दुर्ग

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने ऋण वितरण किया
20-Jan-2023 3:31 PM
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने ऋण वितरण किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग द्वारा रवि 2022-23 मई गत वर्ष की तुलना में 115 करोड़ 30 लाख 54 हजार रुपए की अधिक ऋण वितरण की गई है। बैंक द्वारा अब तक कुल लाख 17 हजार 736 किसानों को 322 करोड़ 90 लाख 82 हजार रुपए का ऋण वितरण किया जा चुका है, जबकि गत वर्ष आज की तिथि में 207 करोड़ 60 लाख 28 हजार रुपए का ऋण वितरण किया गया था। 

जानकारी के अनुसार रबी सीजन में इस बार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अंतर्गत बालोद, दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के किसानों ने 273 करोड़ 29 लाख 93000 नगद एवं 49 करोड़ 60 लाख 89 हजार रुपए सामग्री के रूप में ऋण लिया है। 

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंतर्गत बालोद जिले में इस बार रबी सीजन में गत वर्ष की तुलना में लगभग तिगुना ऋण वितरण हुआ है, यहां गत वर्ष किसानों ने रबी सीजन में26 करोड़75 लाख 11 हजार रुपए का ऋण लिया था। जबकि इस बार अबतक 67 करोड़ 88 लाख 28 हजार रुपए का ऋण वितरण हो चुका है, जो कि गत वर्ष आज की तिथि में वितरीत ऋण से 41 करोड़ 13 लाख 17 हजार रुपए अधिक है। 

इसी प्रकार दुर्ग जिले में गत वर्ष आज की तिथि में49 करोड़ 27 लाख 31 हजार रुपए का ऋण वितरण हुआ था, जबकि इस बार अब तक 75 करोड़ 93 लाख 68 हजार रुपए का ऋण वितरण हो चुका है, जो गत वर्ष की तुलना में 26 करोड़ 66 लाख 37 हजार रुपए अधिक है। 

वहीं बेमेतरा जिले में गत वर्ष आज की तिथि में 131 करोड़ 57 लाख 86 हजार का ऋण वितरण हुआ था। इस रबी में अब तक यहां 179 करोड़ 8 लाख 86 हजार रुपए का ऋण वितरण किया जा चुका है जो कि गत वर्ष के मुकाबले 47 करोड़ 51 लाख रूपए अधिक है।

 


अन्य पोस्ट