दुर्ग

विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाई गई ब्रह्मा बाबा की 54 वीं पुण्यतिथि
19-Jan-2023 4:30 PM
विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाई गई ब्रह्मा बाबा की 54 वीं पुण्यतिथि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जनवरी।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संस्थापक ब्रह्मा बाबा की 54 वीं पुण्यतिथि को श्रद्घापूर्वक विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के बघेरा स्थित आनंद सरोवर के विशाल सभागार में ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी ने दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों से आए हुए भाई बहनों को संबोधित करते हुए  कहा कि पिता ब्रह्मा बाबा ने परमात्मा के आज्ञा अनुसार नारी शक्ति को संस्था की कमान सौंपी। इस समय विश्व इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण समय संधिकाल चल रहा है। जबकि निराकार परमपिता परमात्मा अपने साकार माध्यम प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग की शिक्षा देकर संस्कार परिवर्तन और नई सतोप्रधान दुनिया की पुर्नस्थापना करा रहे हैं।

उन्होंने बतलाया कि प्रजापिता ब्रह्मा को इस संस्थान में परमात्माए भगवान अथवा गुरु का दर्जा नहीं दिया जाता है। अपितु वह भी एक इन्सान थे, जिन्होंने नारी शक्ति को जि मेदारी का कलश देकर उनका मान बढ़ाया और महिला सशक्तिकरण का कार्य किया। वर्ष 1936 में समाज में महिलाओं की स्थिति दोयम दर्जे की थी, किन्तु ब्रह्माबाबा ने महिलाओं में छिपी नैतिक और आध्यात्मिक शक्तियों को सामने लाकर विश्व में एक नई शुरुआत की।

ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी ने वैश्विक बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि जब सृष्टि प्रार भ हुई तो सतोप्रधान थी। उस समय यह दैवभूमि कहलाती थी। सभी प्राणी मात्र दैवी गुणों से स पन्न होने के कारण देवी और देवता कहलाते थे। चहुं ओर सुख शान्ति व्याप्त थी। किन्तु द्वापर युग से समाज में नैतिक पतन होने से दुख-अशान्ति की शुरुआत हुई। तब विभिन्न धर्म पैग बरों ने अपने-अपने धर्मों की शिक्षा देकर नैतिक और सामाजिक गिरावट को रोकने का कार्य किया। इससे अधोपतन की गति में कमी जरूर आयी लेकिन पूरी तरह से उस पर रोक नहीं लग सकी।
 


अन्य पोस्ट