दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जनवरी। मोतीलाल वोरा की स्मृति में मैराथन क्रिकेट प्रतियोगिता के लगातार द्वितीय वर्ष आयोजन का उनके सुपुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने शुभारंभ कराया। जेआरडी स्कूल मैदान में पिछले वर्ष से इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई थी।
इस अवसर पर वोरा ने युवाओं को मोतीलाल वोरा की कर्मठता से प्रेरणा लेने की सीख देते हुए कहा कि अपने अपने कर्म क्षेत्र में समर्पण एवं साथियों के साथ समन्वय की टीम भावना लेकर चलने पर निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। जिस तरह से वार्ड स्तर पर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष तक पहुंचे एवं विभिन्न पदों पर देश एवं समाज को सेवाएं प्रदान की ठीक वैसे ही इस वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भी भाग ले रही। 48 टीमों में से खेल प्रतिभाएं मुखर होकर निकलेंगी एवं आने वाले समय मे दुर्ग को गौरवान्वित करने की दिशा में अपने कर्म क्षेत्र में नजर आएंगी।
आयोजन से खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने खिलाडिय़ों से खेल भावना से खेलने एवं की प्रेरणा देते हुए कहा कि हार जीत होती रहती है किंतु एक खिलाड़ी हमेशा उभर कर आता है। वोरा ने बल्ला थाम कर बल्लेबाजी में हाथ आजमाए। महापौर धीरज बाकलीवाल ने लगातार द्वितीय वर्ष किए जा रहे आयोजन हेतु समिति को बधाई दी। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, चेतन निर्मलकर, सागर परिहार, साजिद अंसारी, नील वर्मा, मनीष राजपूत, जुगेन निर्मलकर, प्रेम चिपेकर, कुंजेस साहू, वसीम अकरम, डॉ मोनू साहू, गुलशन सिन्हा, दीपक बारल,े कुलदीप दुबे, नमन वर्मा मौजूद थे।