दुर्ग

घर में प्रवेश कर लाखों के जेवरात पार
19-Jan-2023 2:26 PM
घर में प्रवेश कर लाखों के जेवरात पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जनवरी।
बंद घर के खिडक़ी से प्रवेश कर अज्ञात चोर ने अलमारी तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद रकम की चोरी कर ली । प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है ।

14 जनवरी को प्रार्थी के म मी, पापा, बहन एवं उसकी पत्नी शादी में कोलकाता गए हुए थे। 15 जनवरी को सुबह 9.30 बजे प्रार्थी अपने घर में ताला लगाकर चाबी पड़ोस में देकर मुंबई के लिए रवाना हो गया था। 16 जनवरी को जब वह मुंबई में था उसी दौरान उनके पड़ोसी ने मोबाइल पर कॉल करके बताया कि उनके घर की खिडक़ी को तोडक़र अज्ञात आरोपी प्रवेश किया था। सूचना मिलते ही प्रार्थी मुंबई से तुरंत लौट कर वापस अपने घर हरिनगर पहुंचा। घर आकर देखा तो घर की खिडक़ी का कांच टूटा हुआ था। घर तथा अलमारी का सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

अलमारी में रखे 8 नग सोने की चैन, 3 जोड़ी सोने के टॉप्स, दो सोने के कान के रिंग, दो नेकलेस सेट,सोने की तीन अंगूठी, तीन चांदी की चूड़ी, पांच चांदी की चेन, दो लॉकेट, कैनन कंपनी का कैमरा तथा 15000 रुपए की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी।


अन्य पोस्ट