दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 18 जनवरी। प्रिज्म प्राइवेट आईटीआई पीयू 22000138 , ग्राम महका खुर्द पाटन जिला दुर्ग में मंगलवार को प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भिलाई पॉवरहाऊस की कंपनी ग्रेजुएट एग्रो एंड मेकेनिकल प्राइवेट लिमिटेड गेम के एचआर व पात्रा सर द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया।
कार्यक्रम में भिलाई, दुर्ग व पाटन क्षेत्र के आभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें वेल्डर ट्रेड के 11व फिटर ट्रेड के 7 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। साक्षात्कार में चयनित छात्रों में अपनी प्रसन्नता व्यक्त किया और प्रिज्म आईटीआई और प्रिज्म संस्थान का आभार व्यक्त किया।
प्रिज्म आईटीआई प्रभारी सनत निर्मल कर ने बताया कि प्रिज्म प्लसेमेंट सेल लगातार अपने संस्थान और दूसरे शिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के लिए इस प्रकार का आयोजन करता रहा है। विगत वर्ष में यहां ऐटमास्को भिलाई और अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों ने भी प्रिज्म में प्लसेमेंट में भाग लिया था। रोजगार के लिए यह अभिनव प्रयास प्रिज्म प्लसेमेंट सेल और संस्थान के लिए प्रसंशनीय है।