दुर्ग

गांजा सहित दो आरोपी पकड़ाए
17-Jan-2023 3:23 PM
 गांजा सहित दो  आरोपी पकड़ाए

भिलाई नगर, 17 जनवरी। गांजा बेचने वाले 2 आरोपियों को एसीसीयू की टीम और भिलाई नगर पुलिस ने धरदबोचा है। 

सीएसपी भिलाई नगर निखिल अशोक राखेचा (आईपीएस) ने बताया कि आरोपी चीकू कुमार हियाल निवासी सेक्टर-7 भिलाई, राम कुमार उडिय़ा निवासी सेक्टर-9 भिलाई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 220 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक अपराध नसर उल्लाह सिद्धकी, निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं एसीसीयू की टीम एवं थाना भिलाई नगर की टीम द्वारा  संयुक्त रूप से की गई है। आरोपी चीकू एवं रामकुमार  के द्वारा एक स्लेटी कलर के एक्टीवा वाहन में गांजा बिक्री करने हेतु परिवहन किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर एसीसीयू की टीम एवं निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में थाना भिलाई नगर की पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है।

 


अन्य पोस्ट