दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 जनवरी। दुर्ग जिला के जेवरा सिरसा चौकी और जामुल थाना अंतर्गत सडक़ हादसे में कल दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक की बाइक से गिरने के कारण तो दूसरे वृद्ध को ट्रेलर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया, जबकि इस घटना में एक अन्य घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक पहली दुर्घटना जेवरा-सिरसा में रात में खपरी कुटेला भाठा के पास हुई, जिसमें बाइक सवार नितेश कुमार निषाद (28 वर्ष) की बाईक से गिरने से मौत हो गई। दूसरी घटना जामुल की है।
जामुल टीआई याकूब मेमन ने बताया कि सोमवार की दोपहर नंदिनी रोड में ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कंपनी के मैनेजर शिवसुंदर गुप्ता (68 वर्ष) की मौत हो गई, वहीं अचिन्त मंडल घायल है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है।