दुर्ग

जबरन घर में घुसकर शराब पीने के लिए महिला से पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
15-Jan-2023 3:46 PM
जबरन घर में घुसकर शराब पीने के लिए महिला से पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 15 जनवरी। जबरन घर में घुसकर शराब पीने के लिए महिला से पैसा मांगने वाले बदमाश को मोहन नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 323, 327,452, 506 बी के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  महिला 18 दिसंबर को अपने घर मे काम कर रही थी। सुबह लगभग 9 बजे मोहल्ले में ही रहने वाला आरोपी रेशम सरदार उर्फ  जगतार सिंह जबरदस्ती पीडि़ता के घर में घुस गया और शराब पीने के लिए 1000 रुपए की मांग करने लगा जब पीडि़ता ने उसे घर से निकल जाने और पैसा नहीं होने की बात कही तो गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर पीडि़ता के साथ मारपीट की। पीडि़ता की शिकायत के बाद थाना प्रभारी विपिन रंगारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मनीष अग्निहोत्री, महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता, आरक्षक ओमप्रकाश देशमुख, आसिफ  रजा की टीम ने आरोपी रेशम उर्फ  जगतार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

 


अन्य पोस्ट