दुर्ग
शुष्क इंडिया लिमिटेड के निवेशकों को राशि वितरण जल्द
13-Jan-2023 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 13 जनवरी। जिला प्रशासन को वर्तमान में विभिन्न शुष्क इंडिया लिमिटेड के निवेशकों को निवेश की गई राशि के वितरण हेतु लगभग ढाई करोड़ रूपये प्राप्त हुये है, जिसका सत्यापन जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा चुका है। सत्यापन उपरांत निवेशकों का बैंक खाता व अन्य वितरण प्राप्त करने की कार्रवाई की गई जिसमें पर्याप्त आम सूचना, ईश्तहार प्रकाशन उपरांत भी संबंधित निवेशकों द्वारा बाण्ड पेपर व संबंधित खाता वितरण की जानकारी समय पर तहसील कार्यालय दुर्ग में उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसकी वजह से राशि वितरण में विलंब हुआ है।
वर्तमान में जितने निवेशकों का बैंक खाता व अन्य विवरण प्राप्त हो चुका हैं, उन्हें राशि वितरण की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा यथाशीघ्र कर दी जाएगी। यह जानकारी अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे