दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 11 जनवरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने गांव-गांव में जिस उद्देश्य को लेकर राजीव युवा मितान क्लब गठन की शुरुआत की,वह अब धरातल पर दिखने लगा है।
ग्राम बोरई में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने क्लब के गठन के बाद गांव में स्वच्छता अभियान चलाने मोर्चा खोल दिया है, जिसके तहत राजीव युवा मितान क्लब बोरई के सदस्यों द्वारा मुक्तिधाम को स्वच्छ व सुंदर बनाने के मुहिम को साकार करने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए साफ-सफाई किया गया व बताया गया कि आगामी दिनों में भी मुक्तिधाम में बचे कार्यों व वृक्षारोपण का कार्य किया जाना है।
इस मुहिम से मितान क्लब के सदस्यों को ग्रामीणों का भी खासा प्रतिसाद मिलने लगा है। प्रमुखरूप से मितान क्लब के थानेश्वर सिन्हा,मनेंद्र ढीमर,ओतशु यादव, भूमिका साहू, श्रद्धा यादव, खुबू सिन्हा,रवि साहू, नीरज ठाकुर, सुनंदा कुर्रे, हुमन साहू, रामकली यादव, जयत्री साहू, अमन ढीमर, हिमांशु ठाकुर, चीकू निर्मलकार, पार्वती साहू, मीना साहू आदि उपस्थित रहे।