दुर्ग

राजयोग शिविर: मन के विचारों का हमारे तन पर गहरा प्रभाव पड़ता है-रुपाली बहन
11-Jan-2023 3:11 PM
राजयोग शिविर: मन के विचारों का हमारे तन पर गहरा प्रभाव पड़ता है-रुपाली बहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जनवरी। 
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केलाबाड़ी द्वारा 8  से 14 जनवरी तक चलने वाले स्वस्थ तनऔर खुशनुमा जीवन के लिए राजयोग शिविर का आयोजन विद्युत नगर दुर्ग में किया गया है। 

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी रुपाली बहन ने कहा की तेजी से भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों का मन व्यर्थ और नकारात्मक विचारों से घिरता जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप लोग तनावग्रस्त होते जा रहे हैं। आज मनोवैज्ञानिकों ने यह बात साबित कर दिया है कि मनुष्यों की 80 प्रतिशत बीमारियों का कारण मानसिक तनाव है। मन के विचारों का हमारे तन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। 

उन्होंने कहा, अगर हम लगातार व्यर्थ और नकारात्मक विचार करते हैं  तो यह नकारात्मक विचार हमारे शरीर के अंदर हानिकारक रसायन उत्पन्न करता है, जो अनेक प्रकार की बीमारियों को जन्म दे रहा है। आज लोगों के पास हर प्रकार के भौतिक साधन होते हुए भी मन दुखी और अशांत है। इसका कारण है मन का कमजोर होना। मन को शक्तिशाली बनाने के लिए आध्यात्मिक जागृति जरूरी है। आत्मानुभूति और परमात्मा अनुभूति का साधन सहज राजयोग है। राजयोग की निरंतर अभ्यास से मन शक्तिशाली और तन तंदुरुस्त बनता है। रोज की दिनचर्या में अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 

ब्रह्माकुमारी रुपाली बहन ने बताया कि हमारे दो प्रकार का मन होता है चेतन मन और अवचेतन मन की 90 प्रतिशत शक्तियां अवचेतन मन के पास होता है । अवचेतन मन बुद्धू होता है अर्थात अच्छा या बुरा कर निर्णय नहीं कर सकता है हम जाने-अनजाने जो विचार बार-बार करते हैं। वह विचार हमारे अवचेतन मन स्वीकार कर लेता है। और वैसी ही परिस्थितियां हमारे सामने निर्मित होने लगता है। अगर हम अपना जीवन को आसान बनाना चाहते हैं। तो हमें अपने विचारों के प्रति जागृत होना पड़ेगा। राजयोग के अ यास से न केवल हम विचारों के प्रति जागृत होते जाते हैं, बल्कि हमारे विचार सकारात्मक और शक्तिशाली बनता है। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन दाऊ भाई ने किया।

 


अन्य पोस्ट