दुर्ग

हेमचंद यादव विवि का अंतर महाविद्यालयीन युवा उत्सव, पहले दिन चार प्रतियोगिताएं
11-Jan-2023 3:10 PM
हेमचंद यादव विवि का अंतर महाविद्यालयीन युवा उत्सव,  पहले दिन चार प्रतियोगिताएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जनवरी।
हेमचंद यादव विवि द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीन युवा उत्सव 2022-23 का  शुभारंभ हुआ। विवि परिसर में स्थानाभाव के कारण युवा उत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली 14 विधाओं के आयोजन का दायित्व 7 महाविद्यालयों को सौंपा गया है। 

विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि युवा उत्सव के प्रथम दिन दो महाविद्यालयों में चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें शासकीय खूबचंद बघेल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई -3 में वाद विवाद प्रतियोगिता में 74, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में 45 तथा खालसा कॉलेज, मालवीय नगर चौक दुर्ग में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में 48 तथा मेहंदी प्रतियोगिता में 62 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ये सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने महाविद्यालयों का प्रतिनिधित्व किया।

डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार विवि की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने स्वयं प्रतियोगिता स्थल का भौतिक रूप से निरीक्षण किया। डॉ. पल्टा ने प्रतिभागियों द्वारा पुष्प पंखुडिय़ाँ, लकड़ी का बूरादा तथा अनाज एवं रंगीन कलर से निर्मित अति आर्कषक रंगोली की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अंचल में विद्यार्थियों में कला प्रतिभा प्रशंंसनीय है। 

नरवा, गरवा, कुपोषण उन्मूलन, छत्तीसगढ़ महतारी जैसे विषयों पर प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट रंगोली बनाई। इसी प्रकार छात्र एवं छात्राओं दोनों ने मेहंदी कला का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय इस सदन की राय में प्रकृति एवं पर्यावरण के विनाष का प्रमुख कारण आम जनता की उदासीनता है, रखा गया था। इस विषय पर अनेक प्रतिभागियों की प्रस्तुति प्रशंसनीय रही। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में लगभग 45 विद्यार्थियों ने मौके पर ही विषय पाकर अपने विचार प्रस्तुत किए।

 


अन्य पोस्ट