दुर्ग
बढ़ते ठंड की वजह से विद्यालयों की समय-सारणी में परिवर्तन
10-Jan-2023 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 10 जनवरी। मौसम विभाग अनुसार सर्दी बढऩे और शीतलहर को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग दुर्ग अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में समय-सारणी के अनुसार संचालन किया जाना है। पहली पाली में संचालित विद्यालयों हेतु समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक एवं 2 पालियों में संचालित विद्यालयों हेतु प्रथम पाली समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 12.30 से शाम 5 बजे तक किया जाना है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे