दुर्ग

कटक महोत्सव में दुर्ग की तिथि आढ़तिया सभी ग्रुपों में अव्वल
10-Jan-2023 3:24 PM
कटक महोत्सव में दुर्ग की तिथि आढ़तिया सभी ग्रुपों में अव्वल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 जनवरी।
उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ कटक ओडिशा में आयोजित 14 वें कटक महोत्सव इंटरनेशनल डांस और म्यूजिक फेस्टिवल प्रतियोगिता में दुर्ग की तिथि आढ़तिया ने सभी ग्रुपों में प्रथम स्थान अर्जित किया। 

यह आयोजन 4 से 8 जनवरी कला विकास केंद्र कटक में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ से बहुत से  बच्चों ने अपना पार्टिसिपेशन दिया। तिथि के संगीत गुरु अजीत बनर्जी सभी बच्चों को साथ लेकर कटक गए थे और जीत के पश्चात सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

तिथि के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिवार की ओर से प्रवीण भाई आढ़तिया, पुष्पा बेन, राज आढ़तिया, पूर्वी आढ़तिया, तरुण आढ़तिया, कोमल आढ़तिया, कुणाल, रिद्धि और नील ने खुशी के घर आगमन पर जोरदार स्वागत किया व बधाइयाँ दी। तिथि के संगीत गुरु अजीत बनर्जी ने कहा तिथि ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी मेहनत, लगन, रियाज व परिवार द्वारा किये गए सपोर्ट का परिणाम है। तिथि के दादा प्रवीण भाई आढ़तिया ने कहा तिथि ने जलाराम परिवार का नाम रोशन किया है। पूर्व में भी रिद्धि और तिथि ने बहुत सी प्रतियोगता में जीत हासिल की है। तिथि के म्यूजिक फेस्टिवल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित करने पर  नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 


अन्य पोस्ट