दुर्ग
कॉमनवेल्थ में रजत पदक प्राप्त आकर्षी कश्यप का सम्मान
08-Jan-2023 4:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 8 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक प्राप्त करने वाली आकर्षि कश्यप का सम्मान दुर्ग जिला बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टीम ने प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।
आकर्षि कश्यप ने दुर्ग शहर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है, उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आगामी ओलंपिक में भी उन्हें भाग लेने का अवसर मिले और वो भारत के लिए पदक प्राप्त करें ऐसी कामना करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी अजय तिवारी, जिला संयोजिका अलका बाघमार, सुधा सिंह, नारायण दत्त तिवारी, श्वेता बक्शी,चंपा साहू, बसंती गायकवाड़ द्वारा आकर्षि को शुभकामनाएं दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे