दुर्ग
सीमा-ललिता उपाध्यक्ष, गायत्री महासचिव बनीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 जनवरी। क्षत्रिय कल्याण सभा सेक्टर-7 महिला इकाई की घोषणा अध्यक्ष अजीत सिंह की सहमति से कर दी गई है।
महिला इकाई अध्यक्ष करुणा सिंह परिहार की अनुशंसा पर महिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसका अनुमोदन क्षत्रिय कल्याण सभा के मंत्री शैलेन्द्र सिंह व संगठन मंत्री संजय सिंह राठौर ने की है।
महिला इकाई में उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, ललिता सिंह, महा सचिव गायत्री सिंह राठौर, सह सचिव संगीता सिंह, सरोज सिंह, कोषाध्यक्ष शशिकला सिंह, संगठन मंत्री किरण सिंह (स्मृति नगर), सह संगठन मंत्री सुषमा सिंह बोरसी), सांस्कृतिक सचिव पूनम सिंह, सांस्कृतिक सह सचिव माला सिंह, प्रचार मंत्री श्रीमती दुर्गेश ठाकुर, वंदना सिंह, कार्यकारिणी में सदस्य बीना सिंह, ज्योति सिंह, मनीषा सिंह, किरण सिंह, सुषमा सिंह, ममता सिंह, सिंधु सिंह, मुन्नी सिंह हैं।