दुर्ग

लंगूरवीर मंदिर ट्रस्ट की सामान्य सभा की बैठक कल
07-Jan-2023 3:20 PM
लंगूरवीर मंदिर ट्रस्ट की सामान्य सभा की  बैठक कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जनवरी।
भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर शनिचरी बाजार दुर्ग पब्लिक ट्रस्ट की सामान्य सभा सह वार्षिक बैठक 8 जनवरी, रविवार को सुबह11 बजे मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। 

बैठक में ट्रस्ट के वार्षिक आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा वर्षभर किए जाने वाले कार्यक्रम आयोजन की चर्चा और कार्यक्रम प्रभारी की नियुक्त, पूर्व में आयोजित बैठक में पारित निर्णय का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण एवं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषियों पर चर्चा की जाएगी। ट्रस्ट के सचिव रविशंकर ढीमर ने उक्ताश्य की जानकारी देते हुए सदस्यों से बैठक में शामिल होने की अपील की हैं।


अन्य पोस्ट