दुर्ग
10 ग्राम पंचायतों के 3 सरपंच और 7 पंच के भाग्य का फैसला 9 को
07-Jan-2023 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जनवरी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022-23 के अंतर्गत दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग, पाटन और धमधा के 10 ग्राम पंचायतों के विभिन्न वार्डों में 7 पंच और 3 सरपंच का चयन होना है। जिसके लिए 9 जनवरी को प्रात: 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान के समय का निर्धारण किया गया है। मतदान की तत्काल पश्चात मतदान केंद्रों में ही मतगणना का कार्य मतदान दलों द्वारा संपन्न किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे