दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 जनवरी। क्षेत्रीय साहू मित्र सभा केम्प 1 भिलाई द्वारा वार्षिक आम सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कल 8 जनवरी को किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा विशिष्ट अतिथि विद्यारतन भसीन, विधायक वैशालीनगर रमेश साहू सलाहकार छ.ग. प्रदेश साहू संघ, हरिद्वारिका साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ भिलाई गिरवर बंटी साहू सभापति नगर पालिक निगम भिलाई लक्ष्मी साहू पार्षद वार्ड 27 मंजूषा साहू उपाध्यक्ष साहू मित्र सभा भिलाई नगर व कार्यक्रम की अध्यक्षता खेदराम साहू अध्यक्ष साहू मित्र सभा भिलाई नगर करेंगे।
कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, मेडिकल और इंजीनियरिंग एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। उक्त जानकारी केम्प 1 भिलाई इकाई के अध्यक्ष गणेशराम साहू ने दिया तथा समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।