दुर्ग

शिक्षक नगर में बनेगी नई पानी टंकी-महापौर
05-Jan-2023 2:57 PM
शिक्षक नगर में बनेगी नई पानी टंकी-महापौर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  5 जनवरी।
नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत डाटा सेंटर में बुधवार को महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन काउंसिल की बैठक आयुक्त लोकेश चन्द्राकर और एमआईसी सदस्यों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक रखी गई। 

शिक्षक नगर में नई पानी टंकी बनाई जाएगी। 15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर शासन को कार्य निष्पादन की अनुमति दिए जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। प्रस्ताव पारितनगर निगम सीमा अंतर्गत लगभग 10,000 नल कनेक्शन शिफ्टिंग कार्य एमआईसी में मिली मंजूरी। 

गौरव पथ से जीई रोड मेनोनाईट चर्च तक मार्ग चौड़ी करण उन्न्यन और विद्युतीकरण कार्य, विभिन्न वार्डो में नाला निर्माण कार्य, शिक्षक नगर में 1 नग ओव्हरहेड टैंक का निर्माण कार्य, इसके बाद लगभग 30 किमी 100 मिली मीटर और 150 मिली मीटर व्यास की पाईप बिछाने का कार्य, चर्चा के बाद कई प्रस्तावों को स्वीकृत दी गई। जिसके बाद महापौर धीरज बाकलीवाल ने बैठक में शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्य योजना का शत प्रतिशत पालन करने को कहा गया। वहीं बैठक में विकास कार्यों के प्रगति के साथ करने को कहा।

नगर निगम 14 वें वित्त आयोग अंतर्गत गंजपारा चौक से शिवनाथ मुक्तिधाम मार्ग में ट्यूबलर पोल स्थापना और प्रकाश व्यवस्था लागत लगभग 55 लाख हेतु, वार्ड 16 सिकोला बस्ती के अंतर्गत 14वें वित्त आयोग से 80 फीट चौड़े घरसा रोड़ में नाली निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हैं। 

स्वीकृत राशि  77.10 लाख हैं, जिसमें से प्राक्कलन अनुसार प्रस्तावित नाली का निर्माण किया जा चुका हैं। जिसकी व्यय राशि 33.98 फलन हैं। स्वीकृत राशि के शेष राशि  43.12 लाख से उसी नाली से संलग्न अन्य नालियों का उसी वार्ड में निर्माण कराया जाना हैं, जिसका प्राक्कलन राशि 42.60 लाख का तैयार कर विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। प्रकरण विचार व निर्णय को सर्व स मति से स्वीकृत की गई। 

कार्यालय के कार्यादेश क्रमांक. 112, 15 जुलाई 2022 के अनुसार ठेकेदार राजेन्द्र कुमार वैष्णव दुर्ग द्वारा वार्ड 9 भंगुराम देवांगन से चन्द्रकांत गजेन्द्र तक सीमेंट सडक़ निर्माण कार्य कराया जाना था। उक्त स्थल में सीमेंट सडक़ निर्माण का स्थल परिवर्तन करने हेतु पार्षद द्वारा पत्र दिया गया व स्थल परिवर्तन उपरांत कार्य माना बाई यादव के घर से चन्द्रकांत गजेन्द्र के घर तक रोड निर्माण किया जाना हैं। अधोसंरचना मद का स्थल परिवर्तन करने का अधिकार एमआईसी में हैं। जिसकी स्वीकृति अपेक्षित हैं। विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं। प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गयी। 

कार्यालय के कार्यादेश क्रमांक.238/07 8 फरवरी 2022 के तहत ठेकेदार मे क्वालिटी कंस्ट्रक्शन, भिलाई द्वारा वार्ड 30 रमेश रेडियो से गुजराती धर्मशाला तक डामरीकरण संधारण कार्य कराया जाना था। जिसकी स्वीकृत राशि 3.73 लाख  हैं। बैठक में उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, पंकज चद्रवंसी सहित अन्य मौजूद रहे।

 


अन्य पोस्ट