दुर्ग

खेल महोत्सव: कबड्डी में चर्रा, बैडमिंटन में कुरुद, वॉलीबॉल में भिलाई ने मारी बाजी
04-Jan-2023 2:45 PM
खेल महोत्सव: कबड्डी में चर्रा, बैडमिंटन में कुरुद, वॉलीबॉल में भिलाई ने मारी बाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 4 जनवरी।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत नवागांव-उमरदा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति का अनावरण कर विधायक अजय चन्द्राकर ने किया । 
पंचायत एवं नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित खेल महोत्सव प्रथम दिन कबड्डी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए चर्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंडेल ने द्वितीय एवं मंदरौद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दुसरे दिन बैडमिंटन बालक वर्ग में सूरज रूद्री प्रथम, हर्ष रूद्री धमतरी द्वितीय एवं कुरूद के वासुदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

बालिका वर्ग में प्रथम सिद्धि साहू कुरूद, द्वितीय दक्षिणा सोलंकी, तृतीय स्थान पर खनख साहू रही। तीसरे दिन हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खुर्सीपार भिलाई प्रथम, भाठगांव कुरुद द्वितीय एवं शाइनिंग भिलाई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाडिय़ों को सरपंच टिकेश साहू एवं गणमान्य अतिथियों ने पुरुस्कार प्रदान किया। 

इस मौके पर स्कूल परिसर में छ्त्तीसगढ़ महतारी मूर्ति का अनावरण एवं वृद्धजनो को कंबल भेट किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें नवीन चंद्राकर, दिनेश कुमार, जवाहर दास, मानिकपुरी, सोमन साहू, टकेस दीवान, टेकु सोनबेर, प्रदीप निर्मलकर,  सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 


अन्य पोस्ट