दुर्ग

रात को खेत में दबिश, पुलिस देख जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, 5 सपडा़ए
04-Jan-2023 8:44 AM
रात को खेत में दबिश, पुलिस देख जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, 5 सपडा़ए

दुर्ग पुलिस लेकर आई थाना

भिलाई नगर, 3 जनवरी। दुर्ग जिला पुलिस ने अभी अभी विजयनगर आमा पेड़ के पास पटरी के समीप खेत में रात में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मार कुल 5 जुआरियों को धरदबोचा है। 
दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर और टीम ने रात 10 बजे खेत में दबाव दी और फड़ से भाग रहे लोगों को दौड़ाकर पकड़ा है। हालांकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहे लेकिन 5 जुआरी पुलिस टीम ने धरदबोचे हैं। इनसे 41 हजार 400 रूपये जब्त हुआ है। दुर्ग थाना लाकर सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट