दुर्ग
फैक्ट्री में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद काबू
02-Jan-2023 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 जनवरी। आज दोपहर दुर्ग जिले के पुलगांव की अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना बाद दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। घटना के कारण फैक्ट्री का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 2 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि पुलगांव अंतर्गत ग्राम धनोरा स्थित अगरबत्ती की फ़ैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल को रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने बड़ी मशक्कत से फ़ैक्ट्री में लगी आग को बुझाया। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
कार्रवाई के दौरान जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह के साथ अग्निशमन कर्मी घनश्याम यादव, नगर सैनिक जवान धनऊ ठाकुर, संतोष, जीतेन्द्र व फ़ायर ऑपरेटर दुर्गा मार्कण्डेय की सराहनीय रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे